सभी खबरें

Bhopal Live :- रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बताया सिमी आतंकवादी

Bhopal Live :- रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बताया सिमी आतंकवादी

 

भोपाल: सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को हटाने को लेकर चल रहे कांग्रेस के हल्ला बोल पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,
 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बता दिया सिमी आतंकवादी। गौरतलब है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रज्ञा ठाकुर को हटाने की मांग को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन। इसी के जवाब देते हुए बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रदर्शनकारियों की तुलना सिमी के आतंकवादियों से की।

 विधायक शर्मा ने कहा की, किसी ने हमारे कार्यालय को घेरने का फैसला किया है। हम सिमी के आतंकवादियों को यहां घुसने नहीं देंगे और सिमी के दलालों और आतंकवादियों को बाहर खदेड़ सकेंगे हमने हमेशा तिरंगे की लाज रखी है और सिमी आतंकवादी और उनके समर्थक खबरदार हो जाए।

नाम ना लिए बिना आरिफ मसूद पर साधा निशाना :-

 


 
विधायक बनने से गुंडे का ट्रेलर नहीं हटाया जा सकता, गौरतलब है कि कांग्रेस का प्रदर्शन भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के संसद में दिए गोडसे के बयान को लेकर भोपाल मध्य विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा था जिसके साथ ही साथ प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय का भी घेराव करना था इसी को लेकर विधायक शर्मा ने या विवादित बयान दे डाला।

 इसके बाद विधायक शर्मा ने कहा कि हम भी 6 दिसंबर को कांग्रेस कार्यालय जाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button