सभी खबरें

आखिर कब तक साध्वी प्रज्ञा के साथ खड़ी रहेगी पूरी बीजेपी ?

साध्वी प्रज्ञा को कौन नहीं जनता है | ये वही हैं जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गी राजा को हरा कर संसद में पहुँची थी , उसके बाद ऐसी बयान देती हैं की पुरे देश में एक अलग माहौल बना देती हैं|

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भले ही संसद में माफी मांग ली हो लेकिन प्रदेश में इसको लेकर राजनीति अभी थमी नहीं है| साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा अपने समर्थकों के साथ बुधवार को किए जाने वाले प्रदर्शन से पहले भाजपा कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता,महिला मोर्चा, के कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर दलों के साथ तैनात रहे|  

वहीं इस माहौल को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट रही बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि “सिमी आतंकवादी और उनके समर्थक भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर गलत निगाह रखने वाले खबरदार हो जाए” वही उन्होंने कहा की “भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रवाद के लिए जीता और मरता है”  हमारे कार्यकर्ता की तरफ से आंख उठाकर देखा तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे| साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की लोकतंत्र में विरोध के प्रदर्शन करने की परिधि बनाई गई है|

विधायक बनने से गुंडा का टैग नहीं हटाया जा सकता| हम भी 6 दिसंबर को कांग्रेस कार्यालय जाएंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाएंगे|  प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा संसद में नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में आज कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद अपने समर्थकों के साथ मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था, जबकि उनके प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार सुबह से भाजपा कार्यकर्ता अपने हाथों में डंडे लेकर प्रदेश कार्यालय के बाहर खड़े हो गए| 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button