सभी खबरें

उपचुनाव : पूर्व सांसद ने कांग्रेसी कुनबे में मचा डाला शोर, कर दी ऐसे भविष्यवाणी….

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की सियासत में इस समय बवाल मचा हुआ हैं। उपचुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का खेल भी अपने चरम पर हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम रहा हैं। लेकिन उपचुनाव से पहले कांग्रेस खेमे में हड़कंप मचा हुआ हैं। दरअसल, कांग्रेस से अब तक 25 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस में 89 विधायक बचे हैं। 

इसी बीच भाजपा का दावा है की अभी ओर कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होंगे। अब बीजेपी के पूर्व सांसद कृष्ण मुरारी मोघे ने कांग्रेसी कुनबे में शोर मचाते हुए एक नई भविष्यवाणी कर दी हैं। मोघे ने कहा है कि उपचुनाव से पहले और भी कई कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया है कि निमाड़ क्षेत्र से कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

पूर्व सांसद मोघे ने कांग्रेस के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी में अब दम नहीं रह गया। पार्टी अपने नेताओं का भरोसा जीतने में अक्षम है। कांग्रेसी विधायकों को बीजेपी की कार्यशैली पर भरोसा है इस कारण से वह पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button