Big breaking देखें video सिहोरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता को दिनदहाड़े मारी गोली, इंद्राना रेत माफिया हत्याकांड से जुड़े तार

Big breaking देखें video सिहोरा सिविल कोर्ट में अधिवक्ता को दिनदहाड़े मारी गोली, इंद्राना रेत माफिया हत्याकांड से जुड़े तार
अधिवक्ता के पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जबलपुर के निजी अस्पताल में किया रेफर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल में काला गमछा बांध कर आए थे हमलावर
देखें video- https://youtu.be/h3o4cOevBwI
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
सिहोरा सिविल न्यायालय के सामने सोमवार को दिनदहाड़े एक अधिवक्ता को मोटरसाइकिल से आए हमलावरों ने फायर करते हुए अधिवक्ता को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से अधिवक्ता वहीं पर गिर गए खून से लथपथ अधिवक्ता को तुरंत उनके साथियों ने इलाज के लिए सिहोरा सिविल सिविल अस्पताल पहुंचाया। पेट में गोली लगने से अधिवक्ता की हालत गंभीर होने पर उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल कोर्ट में गोली चलने की इस घटना से सनसनी फैल गई देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई । गोली चलने की खबर लगते ही सिहोरा थाने का पुलिस बल और एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की खोजबीन शुरू कर दी फिलहाल अधिवक्ता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
देखें video – https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/127968629272355/

हासिल जानकारी के मुताबिक मझौली गनियारी निवासी सूर्यभान सिंह (32) शाम करीब 5:30 बजे के लगभग सिहोरा सिविल कोर्ट के के पुराने गेट के पास से जैसे ही बाहर निकले उसी समय कटनी तरफ से आए दो नकाबपोश मोटरसाइकिल हमलावरों ने उन पर कट्टे से फायर कर दिया। कट्टे से निकली गोली सूर्यभान के पेट में लगी और वे वहीं पर खून से लथपथ गिर पड़े। अचानक हुए इस गोलीकांड से हड़कंप की स्थिति मच गई हमलावर जो स्कूटी से आए थे वह कटनी तरफ भाग गए। खून से लथपथ अधिवक्ता सूर्यभान को उनके साथ ही तुरंत इलाज के लिए सेवरा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनके पेड़ से अत्यधिक खून बहने के कारण गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया।

इंद्राणा रेत हत्याकांड हत्याकांड से जुड़े तार
30 सितंबर 2020 को इंद्राणा शराब दुकान के पास रेत खनन के वर्चस्व को लेकर विकास राजपूत की उजियार सिंह ने गोली मारकर हत्या कर कर दी गई थी। सूर्यभान सिंह उजियार सिंह का पुत्र है जो कि अधिवक्ता है। ऐसा माना जा रहा है कि उसी हत्याकांड के चलते अधिवक्ता पर गोली चलाई गई है। सिहोरा एसडीओपी श्रुति कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पूरा मामला रेत माफिया से जुड़ा हुआ है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है । हमलावरों को पकड़ने के लिए चारों तरफ अलर्ट जारी कर दिया गया है साथ ही संबंधित पुलिस थानों के वायरलेस के माध्यम से यह जानकारी दे दी गई।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर सेहरा टीआई गिरीश धुर्वे, खितौला टीआई जगोतिया मसराम के साथ दोनों थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस सिविल कोर्ट के सामने की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है। स्थानीय अधिवक्ताओं का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर सिविल कोर्ट सिहोरा की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।




