सीहोर में बड़ा हादसा : पटवारी का मिला शव, तहसीलदार लापता, ये है पूरा मामला

सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहोर जिले (Sehore) से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ग्राम छापरी में एक कार और पटवारी महेंद्र रजक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात तहसीलदार और पटवारी खाना खाने के बाद घर से घूमने के लिए निकले थे। लेकिन वह सुबह तक वापस नहीं आए। ऐसे में परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने इस रिपोर्ट के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। और इसी तलाश में ग्राम छापरी में एक कार और शव बरामद हुआ। जो पटवारी महेंद्र रजक का है।
हालांकि, अभी तक तहसीलदार का कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश अभी तक जारी है। टीआइ पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि जो गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी उसके आधार पर हम उन्हें ढूंढ रहे हैं। ऐसे में अभी तक हमें सिर्फ ग्राम छापरी के पास कार व पटवारी महेंद्र रजक का शव मिला है। लेकिन तहसीलदार का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वह अभी तक लापता है। उनकी सर्चिंग की जा रही है। बता दे कि तहसीलदार का नाम नरेंद्र सिंह ठाकुर है। ये मध्य प्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष है।
इससे पहले लोकेशन के आधार पर दोनों को ढूंढा गया। सबसे पहले कर्बला पुल के पास सीवन नदी में सर्चिंग की गई। लेकिन यहां कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर ग्राम छापरी में एक कार और शव बरामद हुआ।




