ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

कमलनाथ ने अपने MLAs को बताया था बिकाऊ, पहले सत्ता गई और अब नाक : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल : द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रहीं है, उन्होंने गुरुवार को एक तरफा जीत हासिल की। लेकिन इस जीत में विपक्ष का बड़ा हाथ नज़र आ रहा है। दरअसल, मुर्मू के पक्ष में 14 राज्यों के 121 विधायकों के क्रॉस वोटिंग करने का दावा किया जा रहा है। खासतौर पर उन राज्यों में क्रॉस वोटिंग ज्यादा हुई है, जहां पर कांग्रेस सत्ता पक्ष या विपक्ष में है। इसके अलावा 17 सांसदों ने भी इस राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश से भी विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। बता दे कि मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 47 सीटें आदिवासी समाज के लिए आरक्षित हैं। यहां कांग्रेस और विपक्ष के पास 100 विधायक हैं, जबकि वोट 79 ही पड़े। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 146 वोट मिले। बताया जा रहा है कि 19 विधायकों ने क्रॉस वोट किया है।

वहीं, अब इस मामलें में प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर करारा तंज कसा है। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की – कमलनाथ के पहले विधायक गए तो सत्ता चली गई, सत्ता गई तो साख और अब तो नाक चली गई, राष्ट्रपति चुनाव से पहले उन्होंने विधायकों के ईमान पर सवाल उठा दिया था। विधायकों को कमलनाथ ने बिकाऊ बता दिया था, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जनजातीय क्षेत्र से सांसद रहे, पहले जनजातीय वर्ग का सम्मान करते तो अच्छा होता, पहले नहीं मानी तो अब विधायकों ने नहीं मानी, कमलनाथ हर बार विधायकों पर बिकने का टैग लगा देते हैं, 2 साल में लगातार 5 बार कांग्रेस टूटी है।

मालूम हो कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले कमलनाथ ने कहा था की कांग्रेस विधायकों को 1-1 करोड़ का ऑफर दिया गया है। बहरहाल, अगले साल 2023 में यहां विधानसभा के चुनाव भी होंगे। इस लिहाज से कांग्रेस लिए यह अच्छा संकेत नहीं है, जबकि भाजपा आदिवासी समाज से राष्ट्रपति बनाने के मामले को सियासी तौर पर भुनाने की पूरी कोशिश करेगी। यहां कांग्रेस के लिए बड़ा राज्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button