सभी खबरें

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन नामों पर अटकलें तेज, भूपेश बघेल ने इस नेता को पत्र लिखकर की अध्यक्ष पद संभालने की गुजारिश

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इन नामों पर अटकलें तेज, भूपेश बघेल ने इस नेता को पत्र लिखकर की अध्यक्ष पद संभालने की गुजारिश

 नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- कल कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी अध्यक्ष पद छोड़ सकती है जिसके बाद कई नामों पर अटकलें तेज हैं. वहीं कई कांग्रेस नेताओं का यह कहना है कि सोनिया गांधी ही प्रदेश अध्यक्ष रहे. पर कांग्रेस दो धड़ों में बढ़ चुका है. ऐसे में कई राजनेता सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद का विरोध कर रहे हैं. कल सीडब्ल्यूसी की बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

 वहीं अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दोबारा से अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने की गुजारिश की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में गुजरात चुनाव के दौरान प्रभावी प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा किया गया था. देश में वर्तमान परिस्थिति से उभरने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी ही एकमात्र आशा की किरण है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button