भोपाल : कुछ दिनों में बदल जाएगी ये सेवा, जल्द जारी होगा आदेश

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने जनता कर्फ्यू लगाया हैं। जनता कर्फ्यू के लगाए जााने के बाद से ही लोगों को किराना और फल-सब्जियों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शहर में लगातार किराना सामान की डिमांड बढ़ती जा रही है।
वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन बढ़ने के साथ ही यहां पर फल और सब्जियों की कीमतों में 2 से 3 गुना की बढ़ोतरी हुई हैं। जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सब्जी और फल विक्रेताओं ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से फल और सब्जियों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई हैं। इससे अधिकतर माल खराब हो गया। जिसकी वजह से लागत भी नहीं निकल पा रही हैं। यही कारण है कि दाम में बढ़ोतरी हुई हैं। विक्रेताओं का कहना है आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और बढ़ोतरी होगी।
इसके अलावा शहर में ऑनलाइन बुकिंग के साथ होम डिलीवरी करने वाले संस्थान इस समय एक सप्ताह से लेकर 10 दिन की वेटिंग के बाद सामान पहुंचा पा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रोज करीब 15 हजार लोग सामान बुक कर रहे हैं, लेकिन डिलीवरी 5 हजार के बीच हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब हर वार्ड में गाड़ियां चलेंगी।
हालांकि व्यापारियों को इसके लिए निगम से अनुमति लेना होगी। निगम कमिश्नर वीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि सब्जी और किराना की होम डिलीवरी के लिए हम तैयारी कर रहे हैं। एक-दो दिन में इस संबंध में आदेश जारी कर दिए जाएंगे।