ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP: किसानों को जल्द मिलेगी राहत राशि, CM ने दिए निर्देश

मध्यप्रदेश में अचानक हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसे लेकर CM शिवराज ने किसानों को बड़ी राहत दी है। साथ ही सीएम शिवराजने कहा कि प्रदेश में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करवाया जा रहा है। दतिया, ग्वालियर और अशोकनगर में 17 मार्च को ओलावृष्टि से फसलों को क्षति हुई है। गेहूँ, चना और सरसों की फसलों में आंशिक क्षति की जानकारी मिली है। ग्वालियर जिले के सगोरा में पशु हानि होने की सूचना भी मिली है। इन क्षेत्रों में सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे के बाद किसान भाइयों को राहत राशि देने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सर्वे के बाद किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शासकीय अमला सर्वे के लिए खेतों में जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को दतिया में 10 से 12 गाँव, ग्वालियर में 8 से 10 गाँव और अशोकनगर में 5 से 7 गाँव में फसल को नुकसान हुआ है।

किसानों को मिलेगा फसल बीमा योजना का लाभ
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने घाटीगाँव विकासखंड के ग्राम बड़कागाँव, सेंकरा एवं बरहाना पहुँच कर बीते रोज हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से कहा कि सभी ओला प्रभावित गाँवों में पूरी पारदर्शिता के साथ फसल सर्वे का काम किया जाए। साथ ही जल्द से जल्द राहत राशि वितरण का इंतजाम भी करें। उन्होंने प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिये भी कहा।फसल नुकसान का सर्वे का काम राजस्व, कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी अमले के संयुक्त दलों द्वारा किया जायेगा। फसल नुकसान के साथ पशु हानि और मकानों को हुए नुकसान का भी सर्वे होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button