भोपाल : बढ़ाई गई सख़्ती, अब होटल-रेस्टोरेंट, बड़ी शॉप और प्राइवेट ऑफिस में भी होगा यह, प्रशासन ने लिया फैसला

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब मास्क को लेकर सख्ती और बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई कर रहे हैं, बावजूद इसके लोगों में कोरोना और जुर्माने का डर देखने को नहीं मिल रहा है।
अब तक सड़कों और बाजारों में ही मास्क की चेकिंग हो रही थी, लेकिन अब होटल-रेस्टोरेंट, बड़ी शॉप और प्राइवेट ऑफिस में भी चेकिंग होगी। एडीएम दिलीप यादव ने बताया कि प्राइवेट ऑफिस, होटल-रेस्टोरेंट और दुकानों पर भी मास्क को लेकर चेकिंग की जाएगी। यदि कर्मचारी बिना मास्क के मिलता है, तो उस पर तो जुर्माना लगेगा ही, संस्था के संचालक पर भी जुर्माना लगेगा।
बता दे कि राजधानी भोपाल में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 2 दिन से आंकड़ा 500 के पार है। ऐसे में शहर में अब मास्क को लेकर सख्ती बढ़ाई जा रही है। हालांकि, पिछले 7 दिन में करीब 6 हजार लोग बिना मास्क के पकड़े जा चुके हैं। यानी औसत 800 लोग बिना मास्क पहने हुए घूमते मिले हैं। प्रशासन द्वारा मास्क को लेकर की जा सख़्ती के बावजूद भी लापरवाह है। पुराना शहर हो या नया ज़्यादातर लोग बिना मास्क के ही निकल रहे, जिसके बाद उन पर चालानी कार्यवाई हो रहीं है।




