सभी खबरें

भोपाल: प्रदेश सरकार ने की जनता के साथ धोखेबाजी

भोपाल: प्रदेश सरकार ने की जनता के साथ धोखेबाजी


भोपाल/राजकमल पांडे।
सत्ता व सरकार में बैठे लोग जब अपने बातों पर फिसलन मासूम करने लगते है, तब वह विप़क्ष को तलाशते हैं कि यह आरोप उनके सिर मड़ा जाए और जनता से सहानुभूमि लेकर घोषणा, बयान या आश्वासन को ठंडे बस्ते में जाने दें. अपितु यह मामला ऐसा नही है प्रदेश सरकार ने पहले खुद घोषणा की और फिर खुद अपने घोषणा का खंडन किया. 
गौर तलब है कि मध्यप्रदेश सरकार के जिम्मेदार कैबिनेट मंत्री कल कैबिनेट बैठक के बाद सूचित करते हैं कि कैबिनेट के निर्णय अनुसार मध्यप्रदेश सरकार पेट्रोल-डीजल पर उपकर समाप्त करने जा रही है. जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम अब 4 से 5 रूपये तक कम हो जायेंगे. फिर वहीं देर रात वाणिज्य कर विभाग प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की जा रही है. यह सुनते ही प्रदेश की जनता आक्रोषित हो उठी और कहा कि सरकार जनता के साथ धोखेबाजी में उतर आई है. 
ज्ञात हो कि पेट्रोल-डीजल के दाम बीते कई सालों से जनता की कमर तोडं कर रख दी है. और उसके बाद कम होना व नहीं होना की बात पर सरकार का स्टेटमेंट अनुचित है. यह जनता के साथ धोखा है षयतंत्र है. कोरोना काल के विपदा में फंसी हुई जनता के साथ यह भद्दा मजाक है, जो सरकार खुले मंच से कर रही है. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button