सभी खबरें

किसान आंदोलन को लेकर दिग्गी राजा का बड़ा बयान, PM Modi को लेकर कही ये बात 

मध्यप्रदेश/गुना – नए कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसानों के आंदोलन को करीब 29 दिन हो चुके हैं। किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार से वापसी की मांग कर रहे हैं। जबकि केंद्र सरकार इन कानूनों में संशोधन करने की बात कह रहीं हैं। कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। ये दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही देशभर में अलग अलग स्थानों पर किसान इनका समर्थन कर रहे हैं।
मालूम हो कि किसान आंदोलन की आंच मध्यप्रदेश तक आ चुकी हैं। 

विपक्ष लगातार किसानों का समर्थन कर रहा हैं। साथ ही सत्ताधारी भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहा हैं। 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। साथ ही पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला हैं। दिग्विजय ने कहा कि हम हर तरह से किसानों के साथ हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम लोगों का पूरा समर्थन किसानों के साथ हैं। 
उन्होने कहा है कि प्रधानमंत्री को अपनी जिद छोड़कर किसान विरोधी तीनों कानून वापस लेने चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसानों की हालत खराब होती जाएगी। 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतना बड़ा आंदोलन आज तक विश्व में किसी ने नहीं देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button