भोपाल: 16 साल की लड़की से साथ घर में हुआ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पकड़ाया

- नाबालिग को डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म
- लड़की को घर में अकेला पाकर मोबाइल में दिखाई अश्लील फिल्म
- 8 घंटे तक थाने में बैठी रही पीड़िता
भोपाल/स्वाति वाणी:-
भोपाल के मिसरोद इलाके में 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, रेप की घटना को अंजाम देने वाला लड़का 10वीं का छात्र है। पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया, आरोपी उसके साथ गलत काम करने के साथ ही मोबाइल पर उसे अश्लील फिल्म भी दिखाई है।
थाना टीआई निरंजन शर्मा ने बताया, बीडीए कॉलोनी सलैया निवासी लड़की अपनी मां के साथ रहती है। उसके घर के पास ही 10वीं में पढ़ने वाला छात्र भी रहता है। जो लड़की के भाई का दोस्त है। 4-5 दिन पहले दोपहर करीब 3:30 बजे लड़की घर पर अकेली थी, तभी आरोपी छात्र उसके घर में जबरन घुस आया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से लड़की चुप रही। मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। मां तुरंत ही बेटी को मिसरोद थाने लेकर पहुंची। जहां, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लड़की की मां मूलत: खंडवा की रहने वाली है। पति से तलाक के बाद से वह भोपाल में रह रही है।
पीड़िता की मां ने बताया की वह मंगलवार सुबह 7 बजे से बेटी को लेकर मिसरोद थाने पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें करीब 8 घंटे तक थाने में बिठाये रखा और साथ ही लड़की पर आरोपी से शादी करने का दबाव भी बनाते रहे। जिसके बाद देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लिया।
.jpeg)



