भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली एम्स में करवाया गया भर्ती

नई दिल्ली – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली मप्र के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया हैं। खबर है कि सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ के चलते एम्स में भर्ती करवाया गया हैं। प्रज्ञा ठाकुर को एम्स के प्राइवेट वार्ड में रखा गया है और खुद एम्स डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में टीम उनकी देखरेख कर रही हैं।
इससे पहले साध्वी प्रज्ञा की तबीयत दिसंबर में बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय वे कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। वहीं, BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल लोकसभा से सांसद सुश्री साध्वी प्रज्ञा के अस्वस्थ्य होने का समाचार मिला। उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना हैं।


.jpeg)

