सभी खबरें

कांग्रेस ने आज बुलाया प्रदेश बंद, बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों खिलाफ कांग्रेसी उतरेंगे सड़कों पर, जनता से की ये अपील 

मध्यप्रदेश/भोपाल – लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों के खिलाफ आज कांग्रेस ने मध्य प्रदेश बंद का ऐलान किया हैं। ये बंद आधे दिन यानि दोपहर 2 बजे तक होगा। कांग्रेस ने बंद के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बंद में लोगों से शामिल होने की अपील की हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी समेत व्यावसायिक वाहन ट्रक, बस, टैक्सी ऑटो रिक्शा संचालकों में बंद में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

कमलनाथ ने अपील की है कि डीजल पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में लोग बंद को समर्थन दें। उन्होंने सरकार पर जनता को राहत पहुंचाने के बजाय टैक्स वसूलने का आरोप लगाते हुए कहा सबसे ज्यादा टैक्स एमपी में वसूला जा रहा हैं। इसके विरोध में आम जनता को कांग्रेस के बंद का समर्थन करना चाहिए। बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में विपक्ष का साथ दें। पार्टी ने अपने सभी नेताओं को सड़क पर उतरने के लिए कहा हैं। 

कांग्रेस ने कहा है कि आधे दिन के बंद में आवश्यक सेवाओं को शामिल नहीं किया गया हैं। दूध-दवा-अस्पताल जैसी सुविधाओं को बंद से छूट रहेगी। लेकिन बाज़ार और दुकानें बंद में शामिल रहेंगी। लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद के समर्थन की अपील की जाएगी। इससे पहले कांग्रेस ने बंद को सफल बनाने के लिए पीसीसी दफ्तर में बैठक की। भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर बंद के लिए समर्थन मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button