सभी खबरें

भोपाल : मामूली सी राहत! सरकार ने एम्बुलेंस के दामों को किए Fix… अब नहीं होगी मनमानी

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में जिस तरह कोरोना महामारी चरम पर है उसी तरह कई अस्पताल प्रबंधन की मनमानी भी सामने आ रही हैं म वह लोगों से मरीजों को भर्ती करने दवाई इत्यादि के नाम पर मनमाने रुपए वसूल कर रहे हैं। 

इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कोरोना नियंत्रण की समीक्षा बैठक में तय किया गया है कि राज्य स्तर से एम्बुलेंस की दरें तय की जायेंगी, जिससे जनता को अनावश्यक परेशानी न हो।

बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के परिवहन के लिये प्रायवेट एम्बुलेंस की दरों का निर्धारण कर दिया गया हैं। निर्धारित की गई दरें तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, परिवहन एस.एन. मिश्रा ने प्रायवेट एम्बुलेंस की दरों का निर्धारण कर आदेश जारी कर दिया हैं। 

दरअसल, बीते कई दिनों से ये बात सामने आ रहीं थी के एम्बुलेंस द्वारा मनमाने रुपए परिजनों से वसूले जा रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एम्बुलेंस की राज्य स्तर से निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूल किये जाने पर संबंधित एम्बुलेंस मालिकों से सख्ती निपटा जायेगा तथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button