सभी खबरें

एनकाउंटर की खबर सुनते ही बिगड़ी विकास की मां की तबीयत, कहा था मर भी जाए तो नहीं होगा दुःख 

उत्तरप्रदेश/कानपुर –  कानपुर (Kanpur) में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का आज सुबह एनकाउंटर (Encounter) हो गया हैं। एनकाउंटर की खबर लगते ही विकास दुबे की मां सरला देवी दुबे (Sarla Dubey) की तबीयत बिगड़ गई। 

हालांकि नौ जुलाई को टीवी में दिए साक्षात्कार (Interview) में विकास दुबे की मां ने कहा था कि विकास दुबे ने जो कृत्य किया है उसकी सजा उसको मिलनी चाहिए। वह मर भी जाए, तो मुझे दुख नहीं होगा। मगर, जब विकास के मारे जाने के सूचना मां को मिली, तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।

उन्होंने अपने साक्षात्कार में बताया था कि विकास हर वर्ष सावन में उज्जैन (Ujjain) में महाकाल के दर्शन करने जाता था। बता दे कि विकास दुबे के मुठभेड़ की जब खबर आई, तो विकास दुबे की मां सरला दुबे पूजा कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button