ताज़ा खबरेंराज्यों से
भोपाल महापौर चुनाव : भाजपा-कांग्रेस से इन उम्मीदवारों के नाम आगे, हलचल तेज़

भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा होते ही दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस-भाजपा की तरफ से कई नामों की चर्चा ज़ोरों पर हैं।खास तौर पर राजधानी भोपाल से महापौर के लिए दोनों दलों से कई नाम सामने आए हैं।
बता दे कि भोपाल में OBC वर्ग की महिला ही अगली महापौर होंगी।
ऐसे में भाजपा की तरफ से प्रमुख दावेदार कृष्णा गौर मानी जा रहीं हैं। दरअसल, वो वर्तमान में गोविंदपुरा से विधायक तो है ही, इसके अलावा निगम की पूर्व महापौर भी रह चुकी हैं।
कृष्णा गौर के बाद अगर किसी का नाम सामने आया है तो वो मालती राय है, राय पूर्व में पार्षद रह चुकी हैं।वहीं, इस दावेदारी में राजो मालवीय का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। वो भी महापौर का एकचेहरा बन सकती हैं। हालांकि, मालवीय पूर्व महापौर का चुनाव लड़ चुकी हैं। लेकिन वो यह चुनाव हार गई थीं।
इधर, कांग्रेस की बात करे तो यहां से विभा पटेल प्रमुख दावेदार हैं। वे निगम की महापौर भी रह चुकी हैं। वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसके अलावा कांग्रेस से ही संतोष कंसाना और मोना साहू भी दावेदार मानी जा रही हैं। कंसाना दो बार से पार्षद रह चुकी हैं। महिला कांग्रेस की पदाधिकारी हैं। वहीं, साहू के पति रवींद्र साहू दिग्विजय सिंह के करीबी बताए जाते हैं।
गौरतलब है कि ज्यादातर पर BJP का कब्जा है। ऐसे में दोनों ही पार्टियां ऐसे चेहरों पर दांव लगाएगी, जो जीत सकते हो। पुराने के साथ नए चेहरों को भी आजमाया जाएगा, क्योंकि रिजर्वेशन के साथ महापौर के दावेदारों के चेहरे भी बदल चुके हैं।
मालूम हो कि भोपाल में लंबे समय से BJP का कब्जा है। पिछली बार आलोक शर्मा जीते थे।




