पॉलिटिकल डोज़राज्यों से

Mission 2023 : कांग्रेस नेता अजय सिंह ने ठोकी दावेदारी, दिया ये बड़ा बयान

भोपाल :मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हो, लेकिन सियासी गरमाहट अभी से तेज़ हो चली है। पार्टी नेताओं ने अलग अलग सीटों से अपनी अपनी दावेदारी ठोकना भी शुरू कर दी है।
अब कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने 2023 के चुनाव के लिए फिर ताल ठोक दी है। अजय सिंह ने बयान जारी कर कहा मैं अगला चुनाव जोर-शोर से लड़ूंगा और जीतूंगा भी।
बता दे कि करीब 1 महीने पहले अजय सिंह ने कहा था कि वह विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार नहीं हैं और पार्टी जिसे टिकट देगी वह उसके पक्ष में प्रचार करेंगे।
इतना ही नहीं अजय सिंह ने उन अटकलों को नकारा है जिसमें कहा जा रहा था कि अजय सिंह अगला विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अजय सिंह ने कहा यह खबर भाजपा की डर्टी पॉलिटिक्स का हिस्सा है।
 
इस दौरान अजय सिंह ने ये भी कहा कि विंध्य में राजनीतिक फिजां बदल चुकी है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अभूतपूर्व बहुमत मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के बड़बोले पन से लोग ऊब चुके हैं। मैहर को जिला बनाने की घोषणा भी सपना बनकर रह गई। सिंगरौली को सिंगापुर नहीं बना पाई सरकार। यह तमाम मुद्दे बीजेपी के खिलाफ हैं।

सिंह ने कहा की रैगांव उपचुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। विंध्य की जनता उपेक्षा से भरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button