भोपाल : कई स्कूलों में फीस बढ़ोतरी की बात आई सामने, अभिभावकों बोले स्कूल बना रहे फीस जमा करने का दबाव, सरकार से की ये मांग

मध्यप्रदेश/भोपाल : राजधानी में कई ऐसे स्कूल है, जिन्होंने अपनी फीस बढ़ोतरी की हैैं। नए सत्र में Fees को लेकर 30 से 50 फीसद की बढ़ोतरी पर अभिभावक संघ नाराज हैं।
अभिभावकों का कहना है कि 15 जून से निजी स्कूलों की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है लेकिन ऐसे बच्चों को हटा दिया गया। जिसने Fees जमा नहीं की है इस कारण से बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहे हैं। वहीं कई स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने इस सत्र की फीस में 40 से 50 फ़ीसदी की वृद्धि की हैं।
अभिभावक का कहना है कि Corona काल में उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है, ऐसी स्थिति में स्कूलों द्वारा लगातार फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा हैं। उनका कहना है कि इस साल भी स्कूल खोलने को लेकर संशय की स्थिति बरकरार है, ऐसी स्थिति में स्कूलों को सिर्फ शिक्षण शुल्क वसूल करने की इजाजत दी जाए। जिससे स्कूल प्रशासन द्वारा एनुअल शुल्क, नामांकन शुल्क, कंप्यूटर स्कूल स्पोर्ट्स स्कूल की वसूली न की जाए।
अभिभावकों कि राज्य शासन से मांग है कि पिछले आदेश को यथावत रखते हुए निजी स्कूलों द्वारा सिर्फ शिक्षण शुल्क के आदेश दिए जाए।
गौरतलब है कि फीस बढ़ोतरी को लेकर राज्य शासन और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए गए हैं। जिसके बाद अब निजी स्कूलों द्वारा पूरी फीस की मांग की जा रही हैं। वहीं निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर अब अभिभावक संघ परेशान हैं।




