भोपाल-इंदौर Corona की गिरफ़्त में….मिले इतने संक्रमित, CM उठा सकते है कड़े कदम

भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलें लगातार तेज़ी के साथ बढ़ते जा रहें है। प्रदेश में हर रोज़ रिकॉर्ड तोड़ मरीज़ मिल रहे है। खास तौर पर राजधानी भोपाल और इंदौर इस समय कोरोना हॉटस्पॉट बना हुआ है।
आकड़ो के अनुसार, इंदौर में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, एक दिन में 3005 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां एक्टिव केस बढ़कर 15,751 हो गए हैं। जबकि, भोपाल में 1710 केस आए हैं, एक दिन पहले यहां पर 1341 केस थे। वहीं, ग्वालियर में 640, सागर में 285 और गुना में 75 लोग संक्रमित मिले है।
हाल यह है कि अब छोटे शहरों में भी कोरोना शतक के पास पहुंच गया है। सिंगरौली में 107 केस मिले, जबकि मुरैना-भिंड, दतिया जैसे जिलों में सौ के करीब पहुंच गया। इनके अलावा अन्य जिलों में भी कोरोना के नए मामलें देखें गए है।
इधर, मुख्यमंत्री शिवराज लगातार इन हालातों पर नज़र बनाए हुए है। वो लगातार अपने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। ज्ञात हो कि अभी प्रदेश में नाईट कर्फ़्यू लागू है। जबकि बड़े आयोजनों, मेलों पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा शादी में 250 लोग तो अंतिम संस्कार में 50 लोगों को जानें की अनुमति दी गई है। वहीं, स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, अभी बाज़ारों के बंद होने पर कोई खास पाबंदियां नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अगर केस बढ़ते है तो कुछ और कड़े कदम उठाए जा सकते है।

.jpg)


