MP Corona Update :- भोपाल-इंदौर बॉर्डर हुआ पूरी तरह से सील,

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश में अब तक 319 कोरोना के के साए हैं इंदौर में अब तक 173 पॉजिटिव केस हो चुके हैं और 16 की मौत हो गई है और वही 14 मरीज ऐसे भी हैं जो स्वस्थ हो गए हैं. भोपाल में 83 कोरोनावायरस पीड़ित मरीज है उज्जैन में 13 खरगोन में 12, छिंदवाड़ा में 2, बड़वानी में 3, बैतूल में 1, होशंगाबाद में 1 मरीज हैं. इंदौर में बहुत ही सख्ती से लॉक डाउन का पालन कराया जा रहा है. आज इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हुई. खरगोन में मंगलवार देर रात एक ही परिवार के 8 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है,
वही एक बड़ा सख्ती का फैसला लिया गया है। भोपाल इंदौर बॉर्डर पूरी तरीके से सील कर दिया गया है. यहां आने जाने वाले लोगों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सीएम शिवराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह भीलवाड़ा और कर्नाटक फार्मूले की स्टडी कर उनके फार्मूले को अपनाए।
भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा स्थितियां बिगड़ी थी पर अब वहां पर कंट्रोल पाया जा रहा है. इससे सीख लेकर मध्य प्रदेश बीमारी को रोकने का प्रयास कर रहा है.

.jpeg)


