सभी खबरें

भोपाल : शहर में है करीब 80 कंटेनमेंट जोन, लोगों ने खोले बैरिकेड्स, हटाई रैलिंग, शुरू किया आना-जाना 

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना से हालात दिन ब दिन ख़राब होते जा रहे हैं। आए दिन भोपाल में रिकॉर्ड तोड़ मरीज़ सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को भी भोपाल में 1681 नए मामले सामने आए हैं। इन बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रहीं है बावजूद इसके हालात सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 

बता दे कि राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने विभिन्न कॉलोनियों के रास्ते बंद कर कई कंटेनमेंट जोन बनाए थे। यहां रैलिंग और बैरिकेड्स लगा दिए गए थे, ताकि लोग बाहर नहीं निकलें। खास बात यह है कि ये ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां जरूरत का सामान मौजूद हैं। कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा बैरिकेड्स लगाए गए थे। 

लेकिन अब लोगों ने इन कंटेनमेंट जोन के बैरिकेड्स खोल दिए हैं। अब स्थिति यह है कि लोगों ने बंद किए गए रास्ते से रैलिंग हटाकर आना-जाना शुरू कर दिया हैं। बावजूद इसके रैलिंग और बैरिकेड्स खोलकर साइड में रख दिए गए हैं। कोलार क्षेत्र में सबसे ज्यादा बैरिकेड्स खोले गए हैं। पंचशील नगर, मंदाकिनी कॉलोनी, महाबली नगर व अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने बैरिकेड्स खोल दिए हैं। शहर में वर्तमान में करीब 80 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लगातार निगरानी न होने से लोग इन्हें खोल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button