भोपाल: 3 सेंटर्स पर कोविड वैक्सीन का शुरू होगा ड्राय रन

भोपाल: 3 सेंटर्स पर कोविड वैक्सीन का शुरू होगा ड्राय रन
भोपाल/राजकमल पांडे। वर्ष 2020 कैसा रहा यह देश भूल जाने में ही भलाई मानता है. क्योंकि घर में, परदेश में, दफ्तर में आदि जो जहां रहा वहीं ठहर गया. मानों यूं जैसे समय चक्र रूक गया हो. अपितु जाते हुए साल ने हम सबको एक सबक देते गया कि जिनती जरूरत हो, उतनी ही अपनी हद भी हो. जरूरत से ज्यादा में हर बेहतर चीज हाथों से फिसल जाता है. यह तो फिर भी जिन्दगी है. क्यों न नए वर्ष में सादगी से जीने के लिए संकल्पित हो जाएं. और अपनी जरूरतों को सीमित करें.
इसी बीच नए साल में अच्छी खबर मिलने जा रही है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर शनिवार को सुबह 9 बजे से भोपाल के 3 हेल्थ सेंटर्स पर ड्राय रन किया जाएगा. स्वास्थ्य आयुक्त संजय गोयल, कलेक्टर अविनाष लवानिया, राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ. संतोष शुक्ला आज जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही टीकाकरण दल के सदस्यों की बैठक लेकर तीनों प्रस्तावित वैक्सीनेशन सेंटर्स का निरीक्षण कर ड्राय रन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे. जिसमें कोल्ड चेन प्लाइंट से केन्द्र तक वैक्सीन पहुंचाने और टीकाकरण की प्रक्रिया की जाएगी. राज्य टीकाकरण अधिकारी डाॅ. संतोष शुक्ला ने बताया कि जरूरी व्यवस्थाएं पूरीं कर ली गई हैं. फिलहाल गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गोविन्दपुरा पीएचसी और एक निजी मेडिकल काॅलेज को वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर प्रस्तावित किया गया है.
मैसेज से बुलाए जाएंगे हितग्राही
स्वास्थ्य विभाग कोविड वैक्सीनेशन के ड्राय रन में भी पूरी प्रक्रिया अपनाएगा. व कल जिन 25 हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीनेशन के लिए अलग-अलग समय पर एसएमएस भेजकर बुलाया जाएगा. पहले सभी का बीपी ऑक्सीजन लेवल सहित फिटनेस टेस्ट होगा.




