सभी खबरें

भोपाल की बेटी ने UPSC परीक्षा में प्राप्त किया दूसरा स्थान, जूनून इतना की छोड़ दी थी बीएचईएल की नौकरी.. 

  • बीएचईएल की नौकरी छोड़ किया अपना सपना पूरा 
  • खुद की मेहनत और परिवार के सपोर्ट से हुईं सफल 

भोपाल/निशा चौकसे:- UPSC 2020 परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है. जिसमे भोपाल की बेटी जागृति अवस्थी ने दूसरी रैंक हासिल की है. आईएएस बनने का ख्वाब देखने वाली जागृति ने बीएचईएल की नौकरी को छोड़ कर प्रशासनिक अफसर बनने के लिए पढ़ाई की और मुकाम को हासिल कर लिया. कोरोना काल में घर में पढ़ाई कर जागृति अवस्थी ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल किया है. बता दें कि यूपीएससी परीक्षा देने के लिए जागृति ने बीएचईएल की नौकरी को छोड़ दी था.  महिला उम्मीदवारों में जागृति अवस्थी ने टॉप किया है. उन्होंने वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ परीक्षा पास की है. वह MANIT भोपाल से बी.टेक में ग्रेजुएट हैं.

कुछ इस तरह रही उनकी जर्नी 
जागृति अवस्थी ने बताया की उन्होंने बहुत मेहनत की है साथ ही उनके परिवार का भी उन्हें पूरा सहयोग मिला. जागृति ने 2019 में पहला अटेंप्ट दिया था जुलाई 2019 से लेकर फरवरी 2020 तक 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई पर फोकस किया और एग्जाम के ठीक 2 महीने पहले पढ़ाई का दायरा बढ़ा दिया. परीक्षा के ठीक पहले 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई पर फोकस किया. हालांकि जागृति ने साफ किया कि उन्होंने कभी भी 16 -18 घंटे तक पढ़ाई नहीं की. शुरुआती दौर में कोचिंग लेने वाली जागृति ने कोरोना काल के दौरान सिर्फ घर पर रहकर पढ़ाई पर फोकस किया और ऑनलाइन क्लासेज के जरिए अपने बेस को मजबूत किया. 
आगे अपने काम और जिम्मेदारियों को लेकर यूपीएससी में सिलेक्शन पर कहा है कि उनकी कोशिश होगी कि उनके काम से आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो. जागृति अवस्थी ने कहा कि वह प्रशासनिक सेवा में रूरल डेवलपमेंट और महिलाओं के विकास के लिए काम करने पर फोकस करेंगी. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button