सभी खबरें

क्राइम ब्रांच भोपाल ने मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त अलग अलग तीन गिरोह का किया पर्दाफाश

भोपाल / अपराध संवाददाता :- भोपाल पुलिस द्वारा कल एक बड़ी कार्यवाही अंतर्गत मादक पदार्थ में लिप्त तीन गिरोहों का पर्दाफाश किया। इसी अंतर्गत अति.पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन आदर्श कटियार एवं डीआईजी भोपाल शहर इरशाद वली द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों, संगठित अपराधों सहित देह व्यापार, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतारसी के संबंध में विषेश अभियान चलाकर धरपकड़ कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे ।उक्त निर्देशों के पालन में थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा गया।

  • गिरोह न. 01 :- स्थान – राजू किराना स्टोर के पास, मेन रोड़, बरखेड़ी कलां, रातीबड़, भोपाल से नाम :- मुकेश मालवीय पिता रमेश मालवीय, उम्र- 24 साल, निवासी झुग्गी बस्ती, मिलेनियम कॉलेज के पास, नीलबड़, से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
  • गिरोह न. 02 :- स्थान – करतार ऑर्केड बिल्डिंग के पास, रायसेन रोड़, भोपाल से आरोपी मो. राजा पिता मो. जमील, उम्र- 40 साल, म.न. 167, बाग फरहत अफ्ज़ा, बषीर का मकान, ऐषबाग, भोपाल के कब्जे से 100 ग्राम चरस जब्त की गई।
  • गिरोह न. 03 :- स्थान – भानपुर देशी शराब की दुकान के पास, थाना छोला मंदिर,नर्मदा प्रसाद उर्फ बबलू कुशवाह पिता दोलतराम, उम्र- 50 वर्ष, म.न. 185, शांति नगर, बरखेड़ा पठानी, भोपाल से 08 ग्राम म्याउँ- म्याउँ(एमडी) मादक पदार्थ जप्त किया गया है।

आपको बता दें की तीनों अलग-अलग प्रकरणों में भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button