क्राइम ब्रांच भोपाल ने मादक पदार्थ के कारोबार में लिप्त अलग अलग तीन गिरोह का किया पर्दाफाश

भोपाल / अपराध संवाददाता :- भोपाल पुलिस द्वारा कल एक बड़ी कार्यवाही अंतर्गत मादक पदार्थ में लिप्त तीन गिरोहों का पर्दाफाश किया। इसी अंतर्गत अति.पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन आदर्श कटियार एवं डीआईजी भोपाल शहर इरशाद वली द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों, संगठित अपराधों सहित देह व्यापार, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों की पतारसी के संबंध में विषेश अभियान चलाकर धरपकड़ कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे ।उक्त निर्देशों के पालन में थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर इन आरोपियों को पकड़ा गया।

आपको बता दें की तीनों अलग-अलग प्रकरणों में भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version