सभी खबरें

Bhopal : मारपीट के मामले में भोपाल पुलिस ने 5 साल के बच्चे पर दर्ज किया FIR

Bhopal, Gautam Kumar
भोपाल के गाँधी नगर पुलिस ने अपनी लापरवाही के चलते एक 5 साल के बच्चे को भी अपराधी बना दिया। पुलिस ने एक मारपीट के मामले में 5 साल के बच्चे का नाम भी FIR में दर्ज कर लिया। जब परिजनों ने हंगामा किया तब कहीं जाकर बच्चे का नाम हटाया गया। पुलिस इसका ठीकरा FIR करवाने वाली महिला पर फोड़ रही है।

नई बस्ती के गांधीनगर में रहने वाली कलावती गुजराती का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से ज़मीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा हो गया था कि दोनों पक्षों में मारपीट तक हो गई। कलावती के कहने पर गाँधी नगर पुलिस ने कन्हैया, सूरज समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज किया। जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने पहुंची तब पता चला कि सूरज मात्र 5 साल का है। थाना प्रभारी की माने तो जानकारी सामने आने के बाद कलावती से पूछताछ की गई। महिला का कहना था कि अपनी गलती से उसने सूरज का नाम लिखवा दिया था जबकि आरोपी उसका भाई है। इसके बाद पुलिस ने अपनी गलती सुधार ली।

रात भर थाने में बिठाया
सुरज की माँ ने आरोप लगाया है कि गलती पता चलने के बावजूद सभी को रात भर थाने में बिठाकर रखा गया। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में काउंटर केस भी दर्ज किया है। यानी की दूसरी पार्टी का भी केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button