सभी खबरें

भोपाल : व्हिसल ब्लोअर डॉ.आनंद राय को कोर्ट ने 50 हज़ार के मुचलके पर दी जमानत, क्राइम ब्रांच ने किया था गिरफ्तार

भोपाल : शनिवार को भोपाल क्राइम ब्रांच ने भोपाल जिला कोर्ट में व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉक्टर आनंद राय को पेश किया, जहां उन्हे कोर्ट ने जमानत दे दी।

कोर्ट में पेश करने के बाद क्राइम ब्रांच ने और रिमांड की मांग की थी लेकिन दोबारा कोर्ट में पेश करने पर उन्हें यहां से 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी गई। 

इससे पहले शुक्रवार को आनंद राय को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने आनंद राय को एक दिन की रिमांड पर क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। हालांकि, क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए चार दिन की रिमांड मांगी थी। 

बता दे कि गुरुवार को मध्‍य प्रदेश पुलिस की क्राइम ब्रांच के टीआई अनूप उइके औऱ सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र वर्मा ने दिल्‍ली के एक होटल से डॉ. आनंद राय को  गिरफ्तार किया था। 

गौरतलब है कि डॉ. राय और कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा के खिलाफ शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा के स्क्रीनशॉट वायरल करने के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने अजाक थाने में केस दर्ज कराया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button