ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

भोपाल : 85 वार्डो की मतगणना होगी पुरानी जेल में, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल : मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भोपाल के 85 वार्डों की मतगणना पुरानी जेल में होगी। जेल में मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

भोपाल में जिला प्रशासन ने पुरानी जेल में मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। अब प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा।

85 वार्डों की 2160 ईवीएम मशीनें पुरानी जेल स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी में रखी गई हैं। पुरानी जेल के बाहर 3 लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं।

वोट काउंटिंग को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि 85 वार्डों के लिए 133 टेबल तैयार की गई हैं। हर टेबल पर तीन कर्मचारी मौजूद रहेंगे। वोट काउंटिंग के लिए करीब 399 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगा।

बता दे कि प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित कई जिलों में रविवार को नया महापौर चुना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button