सभी खबरें

भोपाल : क्लर्क ने डिप्टी कमिश्नर को जड़ा थप्पड़, फरार…. तलाश में जुटी पुलिस 

मध्यप्रदेश/भोपाल : राजधानी भोपाल के GST Bhavan में एक क्लर्क ने डिप्टी कमिश्नर को थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि किसी काम के लिए डिप्टी कमिश्नर ने क्लर्क को बुलाया, तो वह काम करने के लिए आनाकानी करने लगा। काम टालने की वजह से फरियादी उपायुक्त क्लर्क पर नाराज होने लगे तो वह अपनी सीट से उठा और आरोपी क्लर्क सेंगर ने डिप्टी कमिश्नर पर थप्पड़ जड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी कमिश्नर ओम्कारेश्वर खांचन ग्रे और क्लर्क नवदीप सेंगर का काफी समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने पुलिस से शिकायत के दौरान बताया कि नवदीप सेंगर कई बार शराब के नशे में ऑफिस आ जाता था इसलिए वह उसे डांट देते थे। बताया जा रहा है कि जिस समय ये घटना हुई उस दौरान भी क्लर्क नवदीप सेंगर नशे में था। क्लर्क अक्सर शराब पीकर कार्यालय आ जाता था। इसके प​हले भी क्लर्क को अधिकारियों ने कई बार समझाया था,लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ।

फ़िलहाल घटना के बाद से ही क्लर्क फरार हैं। इधर, डिप्टी कमिश्नर की शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने मारपीट, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज करने के बाद एमपी नगर पुलिस क्लर्क के निवास और अन्य ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन वह नहीं मिला।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि क्लर्क की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button