सभी खबरें

झारखंड : हेमंत सरकार को गिराने की साज़िश! MLAs को दी गई पैसों की लालच, 3 आरोपी गिरफ़्तार 

झारखंड/रांची – देश मे जारी सियासी हलचल के बीच अब झारखंड की हेमंत सरकार पर खतरा मंडराता हुआ नज़र आ रहा हैं। खबर है कि अब हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रची जा रहीं हैं। इतना ही नहीं सरकार को गिराने की साजिश रचने के आरोप में स्पेशल ब्रांच की टीम ने रांची के एक होटल से काफी मात्रा में पैसों के साथ 3 लोगों अमित सिंह, अभिषेक दुबे, और निवारण प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया हैं। 

बताया जा रहा है कि विधायको से संपर्क किया गया और उन्हें पैसों का लालच देने की भी कोशिश की गई। हालांकि इसके पहले झारखंड स्पेशल ब्रांच टीम ने राजधानी रांची के कई बड़े होटलो में ताबड़तोड़ छापेमारी की और साजिश रचने वाले 3 लोगों को पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया हैं। आरोपियों पर आईपीसी की धारा 419, 420, 124a,120 बी, 34 और पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8 / 9 लगाया गया हैं। 

फिलहाल कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस होटल ली लैक के CCTV और पूरे डिटेल खंगाल रही हैं। आने वाले समय में बड़ा खुलासा होने की संभावना हैं। हालांकि, मीडिया रिपोर्टस के मुताबित, जो तीन लोग पकड़ाए गए है उनमे से दो लोग कोलकाता के बताये जा रहे हैं, जो सरकारी कर्मचारी भी हैं और किसी बड़े उद्योगपति के संपर्क में थे। पुलिस इसकी जांच कर रहीं हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button