सभी खबरें

भोपाल आए महाराज ने कार्यक्रम से हटकर की गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात, गरमाया सियासी पारा

मध्यप्रदेश/भोपाल : बुुुधवार को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल के दौरे पर थे और इस दौरे पर उनके कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, संघ के नेताओं से मिलने के साथ-साथ सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के निवास पर रात्रि भोज शामिल था। लेकिन इस कार्यक्रम से अलग हटकर सिंधिया अचानक चार इमली स्थित B-6 डॉ नरोत्तम मिश्रा के शासकीय आवास पर पहुंच गए। 

इस दौरान उनके साथ शिवराज कैबिनेट में समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे। 

बताया जा रहा है कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच करीब 50 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बातचीत को एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन एक बार फिर प्रदेश में राजनीतिक पारा सरगर्मी चढ गया हैं। 

मध्य प्रदेश सरकार में नंबर दो माने जाने वाले नरोत्तम के साथ सिंधिया की यह मुलाकात आने वाले समय में क्या राजनीतिक रंग दिखायेगी, यह तो समय बताएगा। लेकिन इस मुलाकात ने एक बार फिर प्रदेश का राजनीतिक पारा गरमा दिया हैं। BJP में पिछले लंबे समय से चल रही मेल मुलाकातों के दौर में आज एक नई मुलाकात में राजनीतिक पंडितों को नया मसाला दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button