भोपाल : अतिथि शिक्षकों के लिए बड़ी ख़बर, 7 हज़ार पदों पर होगी नियुक्त, दिए गए निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल – प्रदेश में लगातार हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों की कमी देखी जा रही हैं। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने करीब 7000 अतिथि विद्वानों को नियुक्त करने का फैसला किया हैं। होली से पहले अतिथि शिक्षकों के लिए ये बड़ी खबर हैं। बता दें कि लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी शासकीय स्कूल के प्राचार्य को इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी खाली पदों की रिपोर्ट तैयार करेंगे और स्थानीय स्तर पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। स्थानीय अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर शिक्षकों के नियुक्ति का कार्यभार देखेंगे।
मालूम हो कि 1 अप्रैल से प्रदेश के स्कूलों को खोलने पर चर्चा की जा रही हैं। हालांकि, इस पर अभी तक आखिर निर्णय नहीं आया है लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग अपनी तैयारी में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहता। इसलिए शिक्षकों के खाली पद को भरने के लिए निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, प्रदेश में कोरोना के मामले में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही हैं। जिसके बाद स्कूलों को फिलहाल बंद रखा गया हैं।



.jpg)
