सभी खबरें

गैस सिलेंडर के दाम घटे लेकिन सब्सिडी को लेकर फंसा पेंच, पहली बार बनी यह स्थिति

 इस बार एलपीजी(LPG) सिलेंडर के दामों में बड़ी ही कटौती हुई है।  देश की जनता को राहत जरूर मिली है पर गैस की  सब्सिडी(Subsidy )पाने वालों के लिए  उतनी बड़ी राहत की खबर नही  क्‍योंकि इस बार सब्सिडी (Subsidy) नहीं मिलेगी या मिलेगी तो केवल नाम मात्र की। असल में इस बार गैस के दाम इतने घटे हैं कि सब्सिडी  और नॉन-सब्सिडी के सिलेंडर के दाम बराबर ही हो गए हैं। यह स्थित पहली ही बार बनी है | अब समझते हैं  सब्सिडी की चाह रखने वालों के लिए इस बार कैसे पेंच फंसा हुआ है।

एलपीजी(LPG) निर्माता कंपनियों ने इस महीने सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमत में बहुत ही कमी कर दी है। एलपीजी (LPG ) व्यवसाय के इतिहास में बड़ी कमी और कभी देखी नहीं गई। 222 रुपए प्रति सिलेंडर कीमत में गिरावट आई है। केंद्र सरकार द्वारा बेस रेट के आधार पर इस बार कार्डधारकों के बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में मात्र 5 स्र्पये ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जमा किए जाएंगे। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस समय में प्रति सिलेंडर 605 स्र्पये बेस रेट तय किया है। बेस रेट के हिसाब से सब्सिडी की राशि इस महीने 5  रुपए ही बनती है।

जीएसटी (GST) भी उपभोक्ता को देना पड़ता है

गैस सिलेंडर खरीदने के एवज में जीएसटी भी उपभोक्ताओं को अपनी जेब से ही भरना पड़ता है। सब्सिडी वाले 14 किलोग्राम गैस सिलेंडर खरीदने वाले उपभोक्ताओं को पांच फीसदी और कमर्शियल सिलेंडर खरीदने वाले को 16 फीसदी जीएसटी भरना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button