भोपाल : बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच शिवराज सरकार का एक और बड़ा फ़ैसला, अफसरों को दिए ये निर्देश

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में कोरोना का तांडव जारी हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 12,686 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 88 लोगों की मौत हुई हैं। राजधानी भोपाल और इंदौर में सबसे ज़्यादा मामलें सामने आए हैं। जहां भोपाल में 1824 नए मामले मिले है तो वहीं इंदौर में 1841 नए मामले सामने आए हैं।
लगातार बढ़ रहे इन आकड़ो को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इस पर नज़र बनाए हुए हैं। वो अला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें कर कोरोना को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर सीएम शिवराज ने बड़ा फैसला लेते हुए अफसरों को सख्त निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शादी में 10 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दें। यदि कोई इस निर्देश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। कोरोना संकट काल में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब कड़ाई करना भी जरुरी हैं। बता दें कि इससे पहले भोपाल और इंदौर में जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादियों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी हैं।




