Bhind :- भाजपा ने किया मध्यप्रदेश में जीत का दावा

Bhind News :- ज्ञात हो कि भिंड के जौरा विधानसभा (Vidhansabha) के लिए उपचुनाव होने हैं। उसको लेकर भाजपा नेता पहले से ही आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री(CM) शिवराज सिंह ने तो पहले ही पार्टी के जीत का दावा कर दिया है। अब राकेश सिंह ने भी भाजपा (BJP) के जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से अगले उपचुनाव के लिए तैयार है और हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी ही यह उपचुनाव जीतेगी।
प्रदेश सरकार से जनता का हो गया है मोहभंग
जबलपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि जनता का प्रदेश सरकार से मोहभंग हो चुका है। जनहित की योजनाओं को बंद किये जाने से जनता में आक्रोश है। भ्रष्टाचार को प्रदेश में खुला संरक्षण मिल रहा है । प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार सिर्फ मंत्रियों और विधायकों की ही सुन रही है। हमें पूरा विश्वास है कि बीजेपी ही ये उपचुनाव जीतेगी। इससे पहले शिवराज ने दावा किया था कि जौरा विधानसभा में जीत दर्ज करने के साथ प्रदेश में फिर भाजपा लौटेगी और प्रदेश में मचा हाहाकार खत्म होगा।
ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता बनवारीलाल के निधन के बाद जौरा सीट खाली हो गया था। जिसके बाद से ही उपचुनाव होने हैं। अगले 6 महीने के अंदर उपचुनाव होने की आशा है। भाजपा जल्द ही बड़े नेताओं को इसकी जिम्मेदारी दे सकती है। उम्मीद है कि भाजपा के चम्बल संभाग में से किसी बड़े नेता को इस सीट की बागडोर दी जा सकती है। भाजपा इस सीट को जीतकर अपने सीटों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ झाबुआ का बदला भी लेना चाहेगी।