मध्यप्रदेश/सीधी :- मध्यप्रदेश में इन दिनों आफत कि बारिश जारी है। प्रदेश के कई जिले पूरी तरह जलमग्न है.हालही में कुछ जिलों में भरी बारिश के कारण मौतें भी हो रही है तमाम राज्यों से खबर आ रही है वहीँ भिंड में कच्चा माकन गिरने से एक लड़की की मौत हो गई तो श्योपुर जिले में क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने से लगभग 50 लोग मैरिज गार्डन में फसें हुए है।
दरअसल मध्यप्रदेश के सीधी जिले से अजीबों-गरीब खबर आई है यहां एक और आम लोग तो परेशान है ही,तो वही दूसरी ओर जिले के एक पुलिस थाने पर आफत आ पड़ी है यह थाना काफी पुराना है और यहां की दीवारें पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जिस वजह से लगातार पानी की मार से थाने की छत चूने लगती है जिसके कारण से थाने में रखे सरकारी दस्तावेजों को बचाना मुश्किल हो गया है.पुलिसकर्मी पन्नी का इस्तेमाल कर दस्तावेजों की सुरक्षा कर रहे है। गौरतलब है कि छत कमजोर होने की वजह से पानी टपक रहा है,ये पानी इतनी ज्यादा मात्रा में टपकता है कि पूरा पुलिस स्टाफ भीगता रहता है. हलाकि पन्नी का उपयोग कर दस्तावेज बचाते है पर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज गीले हो चुके है।
पुलिसकर्मियों ने PWD को चार बार पत्र लिखा है लेकिन विभाग ने अभी तक मरम्मत कार्य चालू नहीं किया है साथ ही पुलिस ने PWD विभाग पर आरोप लगते हुए कहा कि विभाग के लोग बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे है जिस वजह से पुलिस कर्मी भीगते हुए काम करने पर मजबूर है।







