सभी खबरें

बैतूल – रेड-जोन से आये मजदूर घूम रहे बेपरवाह, ग्राम में क्वारेंटाइन का नहीं हो रहा पालन

बैतूल से अनिल कजोड़े की रिपोर्ट – कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश सहित जिले भर में शासकीय अमले और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा अपनी ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के कई ग्रामों में रेड जोन क्षेत्र से मजदूर पहुंचे हैं जिन्हें नियमानुसार 14 दिन अलग स्थान पर रखा जाना हैं। मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पंचायत अमले की है, लेकिन लगता है कि कोरोना वायरस रोकने में कई पंचायतकर्मी गम्भीरता नही दिखा रहे हैं। ऐसे ही जनपद बैतूल के ग्राम पंचायत बोदी जुनावानी में रेड-जोन से आये मजदूर बेपरवाह घूम रहे हैं। गांव में मजदूर के परिवार, ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम इस ओर कोई भी जिम्मेदारी नही दिखा रहे हैं। जिसके कारण कई ग्रामीण भयपूर्वक जीवन जीने को मजबूर हैं।

वैसे तो कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते संपूर्ण देश में लॉक डाउन चल रहा है, ऐसी परिस्थिति में जिले एवं प्रदेश के बाहर से मजदूरी करने वाले लोगों की लगातार संक्रमण की रिपोर्ट पोजेटिव आ रही हैं। यदि समय रहते जिले के बाहर से आए मजदूरों से नियमों का पालन नहीं करवाया गया तो गांव में संक्रमण को रोकने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। इस संबंध में जनपद के सीईओ आरकेएस चौहान से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि आप के माध्यम से बाहर से आए मजदूरों द्वारा नियमों का पालन नहीं किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई हैं। इस संबंध में शीघ्र ही पंचायती अमले को नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button