सभी खबरें

भाइयों ने बहन के प्रेमी को उतारा मौत के घाट,पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा,गौनिघाट के जंगल में मिला थी डी कंपोसड बॉडी

 

बैतूल ।चिचोली पुलिस ने जंगल मे मिली डी कम्पोसड बॉडी मामले में खुलासा कर दिया है।
आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने हत्या के मामले में पत्रकारों को बताया कि थाना चिचोली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 27.06. 20 को आशापुर खंडवा रोड पर ग्राम गोनी घाट एवं महू पानी के बीच रोड पर बने शिव मंदिर के पास जंगल में नाले के अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया था जिसमें थाना चिचोली में मर्ग क्रमांक 46/20 धारा 174 जा. फौ.का कायम कर विवेचना की गई। मृतक के शव का पीएम मेडिको लीगल भोपाल भेजकर कराया गया । तदुपरांत जांच पर मामला अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर लाश जंगल में छिपाने संबंधी पाया जाने से थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 307/20 धारा 302,201 भादवी पंजीबद्ध किया गया। कर जांच की गई।
शाहपुर एसडीओपी महेंद्र मीणा के निर्देशन में टीआई दीपक पराशर ओर उनकी टीम ने मृतक के जेब से मिली टेलीफोन डायरेक्टरी और आरोपियों द्वारा जंगल मे फेके गए फोन के आधार पर आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मृतक राजेश सलामें का आरोपी संतराम की विधवा बहन से अवैध सम्बन्ध था मृतक का आरोपी की बहन घर आना जाना था संतराम को नागवार गुजरता था ।मृतक राजेश सलामें ने आरोपी के घर से चना चुरा कर बेच दिया था इस बात का झगड़ा भी हुआ था और आये दिन छोटे छोटे विवाद होते रहते थे ।
संतराम ने एक दिन प्लान बनाकर पहले मृतक राजेश के साथ मुर्गा पार्टी की ओर फिर मृतक के गमछे से ही उस्का गला घोंट दिया ।
घटना में उसने अपने तीनो जीजा के अलावा चचेरे भाइयों की भी मदद ली थी ।पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button