सभी खबरें

गुजरात चुनाव से पहले AAP का बड़ा दावा कहा, पूरा राज्य ये जानता है

गुजरात : गुजरात में वैसे तो इस साल दिसंबर तक विधानसभा चुनाव होना है। हालांकि कुछ जानकार ये भी संभावना जता रहे हैं कि शायद ये चुनाव कुछ पहले भी कराए जा सकते हैं। लेकिन, चुनाव से पहले आप ने राज्य में जीत को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। 

आप के गुजरात प्रभारी डॉक्टर संदीप पाठक ने दावा किया है कि अगर राज्य में अभी चुनाव हो जाते हैं तो उनकी पार्टी 58 सीटें जीत सकती है।  उन्होंने कहा, ‘गुजरात के लोगों को बदलाव चाहिए। कांग्रेस इस वक्त भारतीय जनता पार्टी को नहीं हरा सकती। पूरा गुजरात ये जानता है। ऐसे में आप ही एक विकल्प रह जाता है। गुजरात के लोग उसके जरिए बदलाव लाएंगे। 

संदीप पाठक ने बताया कि हमने वैज्ञानिक आधार पर एक अपना आंतरिक सर्वे भी कराया है। इसके हिसाब से अगर विधानसभा चुनाव हो जाते हैं, तो हमें गुजरात में 58 सीटें मिल सकती हैं। 

बता दे कि संदीप पाठक भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर हैं। उन्हें आप के प्रमुख रणनीतिकारों में गिना जाता है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को मिली एकतरफा जीत का श्रेय भी उनकी रणनीतियों को दिया जा रहा है। पाठक अब उसी तरह की रणनीतियां गुजरात में लागू कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button