सभी खबरें

BCCI कर रही है तैयारी, सितंबर से खेला जा सकता है IPL 2020

नई दिल्ली – : IPL 2020  इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बीसीसीआइ(BCCI) इस लीग को 26 सितंबर से कराने की योजना बना रही है।अभी  हाल ही में बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली(Sourav Ganguly) ने साफ किया है कि वो किसी भी कीमत पर इस लीग को कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इसे बिना दर्शकों के भी कराया जा सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने भी मंगलवार को साफ किया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2020 का आयोजन इस साल अवास्तविक लग रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक आइपीएल(IPL) 2020 का आयोजन सितंबर के आखिर से नवंबर के शुरुआत तक किया जा सकता है। उम्मीद का जा रही है कि इसका आयोजन 26 सितंबर से होगा और इसे 8 नवंबर तक किया जा सकता है। ये तारीख ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के संभावित स्थगित/रद्द होने के अधीन है। सितंबर में शुरू होने वाले IPL के ज्यादातर मैच साउथ इंडिया में खेले जाएंगे क्योंकि मॉनसून उस हिस्से में उस समय ज्यादा गंभीर नहीं होता है। 

अब ऐसी स्थिति में उम्मीद ये है कि चेन्नई और बैंगलोर इसकी मेजबानी की रेस में सबसे आगे हैं।  बीसीसीआइ की पहली पसंद है, लेकिन इस शहर में कोविड -19(Covid) के संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या ने आयोजकों की मुश्किल बढ़ा दी। और ये भी कहा जा रहा है कि अगर स्थिति में सुधार होता है तो IPL का आधा हिस्सा मुंबई में कराया जा सकता है। क्योंकि यहां पर चार इंटरनेशनल स्टेडियम हैं। यहां के कई होटल स्टेडियम के नजदीक है जिससे खिलाड़ियों को आसानी होगी, परन्तु कोविड -19 के बढ़ते केस ने IPL के प्रबंधकों को निराश किया है।उम्मीद तो ये भी की जा रही है कि इसका आयोजन कर्नाटक और तमिलनाडु में भी केपीएल(KPL) और टीएनपीएल(TNPL) के वेन्यू पर कराया जा सकता है। रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि IPL की टीमों को आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इन विकल्पों पर अनौपचारिक तरीके से चर्चा की जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button