6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल: व्यापारियों का बड़ा आरोप- सरकार की सख्ती का फायदा उठा रहे पुलिसकर्मी, व्यापारियों से जबरन वसूल रहे चालान 

व्यापारियों से जबरन वसूल रहे चालान 

भोपाल: व्यापारियों का बड़ा आरोप- सरकार की सख्ती का फायदा उठा रहे पुलिसकर्मी , व्यापारियों से जबरन वसूल रहे चालान 
भोपाल/राज राजेश्वरी शर्मा:  कोरोना के संक्रमण को देख सरकार ने नाईट कर्फ्यू का व रविवार को लॉकडाउन का एलान किया। इसी के साथ सरकार ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे एतिहात बरतने की अपील की। लेकिन इन सब का फायदा उठा कर व्यापारियों से मास्क ना पहनने जैसे बहानों से ज़बरदस्ती चालान वसूला जा रहा है।

देखिए वीडियो…

https://twitter.com/GarimaLokniti/status/1372992864024588290?s=19

वीडियो टीला जमालपुरा का है, व्यापारियों का आरोप है कि एक तरफ जहां टीला जमालपुरा में अवैध वसूली की जा रही है तो दूसरी तरफ जहां पर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है उस काजी कैंप में पुलिस प्रशासन नहीं पहुंच रही है।

व्यापारी अपनी परेशानी बताते हुए कहते है कि  क्या सारा कोरोना सिर्फ व्यापारियों को होगा? कभी भी पुलिस वाले आकर उनका जबरन चालान काटने लगते है। कभी 9 बजे से आकर दुकान बंद करने को कहने लगते है। 
ऐसे व्यवहार से व्यापारी बेहद परेशान है। उनका मानना है कि पुलिस आवारागर्दी करने वालो को कुछ नहीं कहती पर पुलिस को सारी समस्या सिर्फ व्यापारियों से है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।