सभी खबरें

बड़वानी : लगभग 20 फिट की ऊँचाई से नीचे गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – दोपहर लगभग एक बजे के दरमियान बड़वानी रोड पर एक दुकान के पिछे काम करते समय एक युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार जहीर पिता मोहम्मद लोहार निवासी बड़वानी रोड अंजड उम्र 35 साल फेब्रिकेशन का कार्य कर रहा था। बारिश में पतरे भिगे होने से पैर फिसल गया। जिससे वो लगभग 20 फिट की ऊँचाई से नीचे आ गिरा, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, साथ काम करे युवाओं द्वारा तुरंत युवक को सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों जे.पी. पंडित और डाँक्टर रोहित मंडलोई ने जांच उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर युवक के समाज के काफी लोग इकट्ठा होने से थाने पर एवं तहसील कार्यालय में सूचना देने पर तहसीलदार राजेश कोचले तथा थाना प्रभारी विनय आर्य दलबल के साथ मौके पर पहुचे युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button