सभी खबरें

बड़वानी : बोर्ड की स्थगित प्रश्न-प्रत्रों की परीक्षा में प्रथम दिन बैठे 3899 परीक्षार्थी 

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – बोर्ड की स्थगित प्रश्न-प्रत्रों की परीक्षा जिले में भी 9 जून से प्रारंभ हुई। इसके तहत प्रथम दिन पहले सत्र में प्रातः  कक्षा 12वीं के केमेस्ट्री के प्रश्न पत्र में 3899 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी, जबकि 122 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वही द्वितीय सत्र मे दोपहर भूगोल के प्रश्न – पत्र में 804 परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी, जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुनसिंह सोलंकी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में मंगलवार से प्रारंभ इस परीक्षा का निरीक्षण संबंधित राजस्व अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

 

 

इस दौरान इन पदाधिकारियों ने जहाॅ परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में जाने के पूर्व थर्मल स्केनर से उनका परीक्षण होना सुनिश्चित करवाया। वही परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये उन्हें व्यवस्थित तरीके से बैठाना भी सुनिश्चत किया। इस दौरान शत – प्रतिशत परीक्षार्थियो एवं शिक्षको के द्वारा मास्क का उपयोग स्वतः ही किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button