सभी खबरें

बड़वानी : अवैध कालोनी का निर्माण कर लोगों को धोखा देने वाले कॉलोनाइजर पर हुई FIR 

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – जिले में चल रहे सुशासन अभियान के तहत गुरूवार को बड़वानी थाने में दो कॉलोनाइजर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इन दोनो कॉलोनाइजर ने अवैध कालोनी का निर्माण कर लोगो को धोखा दिया है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार कॉलोनाइजर दीपक पिता पुरूषोत्तम कौशिक निवासी सुखलिया विजयनगर इन्दौर एवं उनके सहयोगी ओमप्रकाश पिता श्रीकृष्ण फड़नवीस निवासी बड़वानी ने कस्बा बड़वानी में स्थित कृषि भूमि सर्वे नम्बर 370/1, 371/1 रकबा 1.509 हेक्टर भूमि के पृथक-पृथक भूखण्ड प्लाटधारियों को झूठा आश्वासन देकर कृषि भूमि को असिंचित भूमि दर्शाकर विक्रेतओ से धोखाधड़ी की थी। जिसके लिए उन दोनो पर बिना अभिन्यास स्वीकृति एवं डायवर्सन कराये बिना अवैध कालोनी का निर्माण करने के लिये बड़वानी एसडीएम घनश्याम धनगर के निर्देश पर नगरपालिका सीएमओ ने बड़वानी थाने में गुरूवार की शाम को एफआईआर दर्ज करवाई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button