सभी खबरें

जबलपुर : अधिकारियों-ठेकेदारों की मिलीभगत, किया जा रहा घटिया निर्माण, भुगतना पड़ेगा किसानों को खामियाजा

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट – जबलपुर जिले की मझौली नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 अधिकारी एवं ठेकेदार की मिलीभगत से करोड़ों रुपए की नहर घटिया कमजोर बेकार गुणवत्ता हीन कार्य कराया जा रहा हैं। जिसमें की किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। शासन द्वारा करोड़ों रुपए की यह नहर बनाई गई हैं। 

 

 

मामला दाएं तट मझौली माइनर का है जो किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई हैं। सरकार द्वारा ठेकेदार को टेंडर देकर ठेका दिया गया हैं। करीबन ढ़ाई करोड़ का यह ठेका दिया गया है जिसमें कि नांदघाट शाखा बेहर शाखा रोसरा पन्हाई शाखा का बनाने का कार्य दिया गया हैं। लेकिन ठेकेदार द्वारा रेत की जगह टोटल डस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा हैं। जिसमें की गुणवत्ता में फर्क पड़ता हैं।

 

 

पुन्हाई शाखा में घटिया निर्माण की वजह से कुछ जगहों पर दरार आ चुकी है एवं घटिया निर्माण आखिरकार नहर कितने दिनों तक टिक पाएगी इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button