बड़वानी : कोविड-19 के साथ जीवन विषय पर परिचर्चा

बाजार के कार्य एक बार में ही करने की आदत डालें – पाल
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – प्राचार्य डाॅ. आर. एन. शुक्ल के मार्गदर्षन में वर्क फ्राम होम के अंतर्गत निरंतर कार्यरत शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन प्रकोष्ठ द्वारा ‘कोविड-19 के साथ जीवन’ विषय पर आयोजित की जा रही आनलाइन परिचर्चा में रसायन विज्ञान के विषेषज्ञ पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने बिंदुवार महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि-शरीर को अंदर से मजबूत करें, प्रतिरोध तंत्र जो कि सफेद रक्त कोशिकाओं, टी सेल्स, प्रोटीन आदि से बनता हैं।
मजबूत करें इम्यूनिटी स्थॉयी बनाने के लिए विटामिन सी, जिंक, प्रोटीन, तुलसी, अश्वगंधा, का नियमित सेवन करें इन्हें अच्छी कंपनी के नेचुरल पोषक तत्वों से भी ग्रहण कर सकते हैं जिससे जल्दी लाभ हो किन्तु मार्गदर्शन जानकार से ही लें वैसे मुझे भी इनका कई वर्षों का किताबी और वास्तविक ज्ञान है।
योग और एक्सरसाइज अवश्य करें विशेष रूप लंग्स और सांस संबंधी जैसे रनिंग, प्राणायाम। पाचन तंत्र का ख्याल सुपाच्य भोजन जो फाइबर में रिच हो का सेवन करें, क्योंकि सर्दी जुकाम जैसे रोग एलर्जी, मौसम परिवर्तन के अलावा तेलीय, अपाच्य भोजन व पेट की खराबी से भी होते हैं। बाहरी शरीर और अन्य निर्देश शासन ने पर्याप्त से दिए हैं और हां सकारात्मक रवैया रखें अनावश्यक भ्रांति की खबरों से बचे। बाजार इत्यादि के काम एक बार में ही करने की आदत डालें ताकि घर से अनावश्यक न निकलें।
परिचर्चा के संयोजक कार्यकर्तागण प्रीति गुलवानिया, राहुल मालवीया और सलोनी शर्मा ने बताया कि 20 जून तक प्रतिदिन चलने वाली इस परिचर्चा में विद्यार्थी एवं अन्य सभी जागरूक नागरिक शामिल हो सकते हैं। कॅरियर काउंसलर डाॅ. मधुसूदन चैबे ने कहा कि आप अधिकतम 150 शब्दों में अपने विचार फेसबुक या ई-मेल के माध्यम से भेजें। श्रेष्ठ विचारकों को पुरस्कृत किया जायेगा। सभी सहभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये जाएंगे।


.jpeg)

