सभी खबरें

इस महीने 12 दिन बैंक रहेंगें बंद, देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : मंगलवार से साल 2022 का नया माह फरवरी शुरूू हो गया है। अगर आपको बैंक से जुड़े कोई भी काम हो तो उन्हें जल्दी निपटा लें वरना चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित हो सकतें है, क्योकि फरवरी 2022 में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने फरवरी महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके तहत फरवरी में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं, कई स्टेट में उनके विशेष त्योहार के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद होने के चलते ATM में कैश की दिक्कत हो सकती है। हालांकि Google Pay, Phone Pay, Paytm और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहेंगी।

देखें पूरी छुट्टियों की लिस्ट

  • 2 फरवरी- सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे)।
  • 5 फरवरी- सरस्वती पूजा/ श्री पंचमी/ बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद)
  • 6 फरवरी- पहला रविवार
  • 12 फरवरी- महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday)
  • 13 फरवरी- दूसरा रविवार
  • 15 फरवरी- मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी (इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद)
  • 16 फरवरी- गुरू रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे)
  • 18 फरवरी- डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे)
  • 19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)
  • 20 फरवरी- तीसरा रविवार
  • 26 फरवरी- महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
  • 27 फरवरी- चौथा रविवार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button