सभी खबरें

अगले माह 13 दिन बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, देख लें यहां

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने बैंक 13 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 

दरअसल, हर महीने भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय करती है। यानी कुछ दिन महज कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे।

वहीं, बैंक बंद होने के चलते ATM में कैश की दिक्कत, चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन संबंधित काम प्रभावित होंगे। हालांकि ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी।

यहां देख लें पूरी लिस्ट 

  • 1 मार्च: महाशिवरात्रि- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 मार्च: लोसार- गंगटोक में बैंक बंद
  • 4 मार्च: चपचार कुट- आइजोल में बैंक बंद
  • 6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button